एटा।* गृह क्लेश के चलते एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव को घर ले गए।
अवागढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मरथरा निवासी 26 वर्षीय मुकीन पुत्र रहीश अहमद ने गृह क्लेश के चलते शनिवार की रात 8 बजे घर पर ही फांसी लगा ली। जानकारी होने पर पहुचे परिजनों द्वारा मुकीम को फांसी के फंदे से उतारकर मेडिकल कालेज में दाखिल कराया। डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की कार्रवाई से बचते हुए परिजन शव को लेकर घर चले गए।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें