मामूली विवादों को लेकर हुईं मारपीट की घटनाओं में 13 लोग घायल

एटा।* कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव मानपुर में रविवार को सुबह एक पक्ष की भैंस द्वारा दूसरे पक्ष का चारा खा लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडा चले। इस मारपीट की घटना में 9 लोग घायल हो गए। वहीं जैथरा क्षेत्र में हुई मारपीट में 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। 

घायलों में मुन्नीदेवी पत्नी दीनानाथ, संध्या पुत्री दीनानाथ, अनिल कुमार पुत्र दीनानाथ, मंजूदेवी पत्नी अनिल कुमार और दूसरे पक्ष की भगवानदेवी पत्नी रामजीलाल, राजू पुत्र रामजीलाल, संध्या पुत्र रामजीलाल, विश्नादेवी पत्नी राजकुमार, अनूप कुमार पुत्र रामजीलाल शामिल है। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी ओर जैथरा थाना क्षेत्र के गांव राया में जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों द्वारा दंपत्ति समेत चार लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया। घायलों में मुन्नालाल पुत्र वसंत और उनकी पत्नी मिलथेलेश, बेटा करन और बबलू शामिल है। जिससे चारों लोगों को गंभीर चोट आई। चारों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।





@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2