एटा।* धनगर शिरोमणि लोकमाता महारानी वीरागना अहिल्याबाई होल्कर के जन्मोत्सव पर धनगर समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारम्भ धनगर महासभा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह धनगर ने किया। शोभायात्रा में डेढ़ दर्जन आकर्षण झांकियां शामिल हुईं। मुख्य डोले पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का डोला था। शोभायात्रा के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है सहित अन्य संदेश दिए। गणेश की झांकी, शिव परिवार, हनुमान की सेना, राधा-कृष्ण की रासलीला आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान रामवीर सिंह ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए एकजुटता जरूरी है। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। मेला आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह धनगर, कमलेश यादव, प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव आदि नेतागण उपस्थित रहे।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें