चोरी के 13 मोबाइल सहित तीन चोर गिरफ्तार

एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 7 दिन पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत मोबाइल विक्रेता की दुकान से हुई मोबाइल चोरी की घटना का अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को चोरी किये गये 13 मोवाइल सहित गिरफ्तार किये।


थाना कोतवाली नगर के बस स्टैण्ड के पास ईदगाह के सामने जीटी रोड निवासी अभिषेक गुप्ता पुत्र स्व ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा सूचना दी कि 2 मई को उनके रेड़मी मोबाइल की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा 13 नए मोबाइल द्वारा चोरी कर लिए गए थे । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शीतलपुर ब्लाक के सामने से उक्त घटना में प्रकाश में आए तीन अभियुक्त शिवम राठौर पुत्र राजबहादुर राठौर निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर, सोनू यादव पुत्र राज कुमार यादव निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर, रविन्द्र यादव पुत्र राज कुमार यादव निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर को चोरी किए गए 13 मोबाइल सहित प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, कांस्टेबल  सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राहुल लौर, कांस्टेबल अंकुर मलिक, कांस्टेबल पिन्टू द्वारा गिरफ्तार किये गये है।





@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2