एटा।* दिल्ली से रोड़वेज बस में सवार होकर आ रहे सिक्यूरिटी गार्ड समेत दो यात्रियों जहरखुरानों ने लूट लिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद फिरोजाबाद के जसराना थानान्तर्गत ग्राम मिलावली निवासी सुनील कुमार पुत्र रामप्रकाश दिली में बैंक की कैस वैन पर सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह कई महीने बाद घर आने के लिए रविवार की रात बुद्धि बिहार की रोडवेज बस में सवार होकर एटा आ रहा था। तभी बस में सवार अज्ञात जहरखुरानों ने नशीले पदार्थ का सेवन कराकर उसको बेहोश कर दिया। उसके पास से 40 हजार रुपए व मोबाइल, गन का लाइसेंस व अन्य कागजात लूट लिए। इसके अलावा एक अज्ञात व्यक्ति को जहरखुरानों ने लूटा है, उसको होश नहीं आ सका था।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें