एटा।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार 13 जुलाइ 2024 शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत से पूर्व 10 जून 2024 को मुख्य विकास अधिकारी एटा, उपजिलाधिकारी एटा, तहसीलदार एटा, सहायक सम्भागीय विभाग एटा, लीड बैंक मैनेजर एटा एवं समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ कमालुद्दीन, अपर जिला जजध्सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अधिक से अधिक वादों को प्राासन एवं समस्त बैंकों द्वारा निस्तारित एवं समन तामील कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस बैठक में डॉ० अवधेश बाजपेयी, मुख्य विकास अधिकारी, एटा, सतेन्द्र कुमार, ए०आर०टी०ओ० एटा, विजय मैठानी, लीड बैंक मैनेजर एटा एवं अनिमेष सिंह, एस०बी०आई० एटा, विजय शुक्ला, ई०यू०सी०बी०एल० एटा, महेश कुमार वर्मा, पी०एन०बी० एटा, सुजीत कुमार सिन्हा, बी०ओ०बी० एटा आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें