एटा।* अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव मीसा कलां में एक व्यक्ति ने नुकीले हथियार से हमलाकर एक गोवंश की हत्या कर दी। सूचना पर हिन्दू एकता समूह के लोग और क्षेत्राधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
समूह के उपाध्यक्ष अतुल ने बताया कि जानकारी में शैलेन्द्र पुत्र वीरपाल निवासी मीसाकलां थाना अवागढ़ का नाम सामने आया। उसने नुकीली हथियार से गोवंश की हत्या की है। कुछ दिन पहले भी एक व्यक्ति द्वारा गोवंश की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने उसको जेल भज दिया। हिन्दू एकता समूह के सदस्यों का कहना है कि एक महीने से तीन घटनाएं हुई हैं। लगातार हो रहीं गोवंशों की हत्याओं से हिन्दू एकता समूह में आक्रोश है। समूह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जनपद में चारागाह की जमीन को मुक्त कराया जाए। पुलिस ने कार्रवाइ करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें