जीवन में पार्वती रूपी श्रद्धा और शिवरूपी विश्वास का दिव्य समागम होने पर होता है कल्याण: पचौरी

 जीवन में पार्वती रूपी श्रद्धा और शिवरूपी विश्वास का दिव्य समागम होने पर होता है कल्याण: पचौरी

सिकंदराराऊ

 नगर के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के सोमवार के उपलक्ष्य में शिव विवाह की मंगल कथा का भव्य आयोजन किया गया। श्री बालाजी जागरण मंडल के संचालक एवं  भजन गायक पंडित अरुण पचौरी ने सुंदर मार्मिक प्रसंग और भजन गाते हुए विधि विधान से शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कराया। शिव विवाह की ऐसी अनूठी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु झूमते तथा नृत्य करते रहे। विवाह की सभी रस्में इस प्रकार प्रस्तुत की गई जैसे सभी कार्यक्रम वास्तविक रूप से सम्पन्न हो रहे हैं। लगुन, सगाई, बारात, दावत, भांवरे, विदा आदि रस्में साक्षात मूर्तिमान हो रही थी। देर रात तक भोले के जयकारों से मंदिर गूंजता रहा।आचार्यों ने वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना कराई। शिव विवाह के अवसर पर भोलेनाथ, पार्वती और गणों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई।

    पंडित अरुण पचौरी ने कहा कि शिव विवाह इस बात को दर्शाता है कि मनुष्य राम के चरित्र को तभी जीवन में धारण कर सकता है, जब उसके जीवन में पार्वती रूपी श्रद्धा और शिवरूपी विश्वास का दिव्य समागम होता है। उन्होंने शिव विवाह प्रसंग का रहस्योद्घाटन करते हुए बताया कि मां पार्वती को भगवान भोलेनाथ की प्राप्ति गुरु नारद जी की कृपा द्वारा हुई थी। यह घटना इस परमसत्य को उजागर कर रही है कि जीवन में गुरु बिना ईश्वर की प्राप्ति असंभव है। शिव पशुपति हैं, मतलब सभी जीवों के देवता भी हैं, तो सारे जानवर, कीड़े-मकोड़े और सारे जीव उनकी शादी में उपस्थित हुए। यहां तक कि भूत-पिशाच और विक्षिप्त लोग भी उनके विवाह में मेहमान बन कर पहुंचे।

इस अवसर पर  वीरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, कुलदीप शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, अंजू शर्मा ,सर्वेश शर्मा, नीलम शर्मा, प्रज्ञा शर्मा ,राधा शर्मा, भावना शर्मा, प्रियंका शर्मा, सुशीला शर्मा ,यंश शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2