अलीगंज l आगामी त्योहार होली, शब-ए-बारात को लेकर क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना परिसर में थाना एवं महिला रिपोर्टिंग चौकी के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण की मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
क्षेत्राधिकारी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि उक्त त्यौहारो को सभी लोग मिलकर एक साथ रंग खेलते है और सारे गिले शिकवे भुला देते हैं एवं मुस्लिम समुदाय शब-ए-बारात के अवसर पर दरगाह एवं कब्रिस्तान में जाकर दुआऐ माँगते एवं सजावट करते है। हम सब हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी एक साथ मिलकर उक्त त्यौहारों का मनावायेगे और अगर कोई शरारती तत्व पर्व को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके विरूद्ध विधिक नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।होलिका दहन व शब-ए-बारात का त्यौहार एक ही दिन 07 मार्च को मनाया जायेगा जिसके कारण संवेदनशीलता में वृद्धि होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है इस अवसर पर सभी हल्का प्रभारी बीट आरक्षी विशेष सतर्कता बरतना सुनिश्चित करेगे।होली के मौके पर कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगो को अनावशयक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते है ऐसे मामलो पर सभी हल्का प्रभारी बीट आरक्षी नजर रखे तथा छोटा से छोटा प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारीगण को सूचित करेंगे।शोभायात्रा जुलूस में ऐसी कोई भी गतिविधि न हो, जो दूसरे सम्प्रदाय के लोगो को उत्तेजित करे। अश्लील फूहड़ गीत कतई न बजे। धर्मस्थलों पर रंग न डाले जाये। सभी हल्का प्रभारी बीट आरक्षी विशेष नजर रखेंगे।छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है ऐसे में सभी हल्का प्रभारी बीट आरक्षियो को अलर्ट होगा। अपराधिक एवं संदिग्ध लोगो पर नजर रखेंगे।पूर्व में होली के दृष्टिगत हुये विवाद वाले गाँव पर संबंधित हल्का प्रभारी बीट आरक्षी विशेष ध्यान देंगे तथा संबंधित अपराधी एवं संदिग्ध व्यक्तियो के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर ली जाये। बैठक में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह क्राइम स्पेक्टर प्रदीप कुमार अश्विनी कुमार संजीव कुमार के अलावा शपथ थाने के लोग उपस्थित रहे l


एक टिप्पणी भेजें