अलीगंज l श्री राम शरण महाविद्यालय राई रोड अलीगंज में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना डीजी शक्ति के तहत महाविद्यालय में निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण अलीगंज के यशस्वी विधायक सत्यपाल सिंह राठौर द्वारा किया गया l

 अलीगंज l श्री राम शरण महाविद्यालय राई रोड अलीगंज  में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना डीजी  शक्ति के तहत महाविद्यालय में निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण अलीगंज के यशस्वी विधायक  सत्यपाल सिंह राठौर द्वारा   किया गया l 

इस अवसर पर   विधायक  सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि जीवन में शिक्षक और शिक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण है स्मार्टफोन तकनीकी सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं को जानने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा विद्यार्थियों को इस स्मार्टफोन का प्रयोग एजुकेशन डिवाइस के रूप में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एवं उनकी जीवन में सहायक होगा विधायक ने बताया कि सरकार की योजनाओं का सदुपयोग करें  आज के इस भौतिक युग में ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान भी आवश्यक है l इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य तथा भाजपा नेता दिनेश चंद गुप्ता ने भी अपने विचार प्रकट किए lमहाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण के समय महाविद्यालय की  डॉ गोविंद गुप्ता ,डॉ संजय दीक्षित  द्वारा विधायक  को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत  किया गया l  श्री राम शरण महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ रितु गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर किया कार्यक्रम का 

 संचालन डॉक्टर शैलजा दुबे प्राचार्य द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉ सुरेंद्र सिंह सोलंकी,  सुधीर यादव, डॉ विनय प्रकाश दुबे संतोष वर्मा नीति शाक्य के अजीत कुमार ,धर्मेंद्र सिंह ,दीपक आदि लोग उपस्थित रहेl

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2