संदिग्ध परिस्थितियांे में विवाहिता की मौत
मायके पक्ष ने लगाया हत्सा का आरोप
अलीगंज- थाना क्षेत्र के ग्राम मितौलिया में विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। ग्राम मितौलिया निवासी अमर सिंह के पुत्र बृजेश का विवाह जनपद शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के थाना कटका बहादुरपुर निवासी बालिस्टर पुत्र छेदालाल की पुत्री संध्या के साथ लगभग आठ वर्ष पूर्व हुआ था। शनिवार को 28 वर्षीय संध्या ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी गई।
मृतका के भाई रघुवीर पुत्र बालिस्टर ने बताया कि जब वह ग्राम मितौलिया पहुंचा और देखा कि मेरी बहन के शरीर में चोटों के निशान है। उसने बताया कि बृजेश नशे का आदी है और आए दिन मेरी बहन के साथ मारपीट भी करता था। रघुवीर ने पति बृजेश पुत्र अमर सिंह भूरे, ससुर अमर सिंह एवं प्रदीप पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इंस्पेक्टर प्रेमपाल का कहना है कि उन्हें किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मामला आत्महत्या का है, इसलिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें