बंधुआंे मजदूरों के मामले में भटटा मालिक, ठेकेदार पर मुकदमा
श्रम प्रवर्तन अधिकारी की शिकायत पर हुई कार्यवाही
अलीगंज- क्षेत्र में एक भटठे पर बिहार के मजदूरों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ की गई जांचोपरान्त भटठा मालिक एवं ठेकेदार के खिलाफ जान से मारने की धमकी, मारपीट, गाली-गलौज सहित बंधित श्रम पद्वति उत्सादन अधिनियम की धारा 16 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है। यह मुकदमा श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।बीती 3 मार्च को बच्चों के प्रति उत्पीडन को देखने वाली संस्था बचपन बचाओ आन्दोलन संस्था द्वारा अलीगंज के मैनपुरी रोड स्थित एनएस ईंट उद्योग बच्चों एवं मजदूरों के साथ हो रहे उत्पीडन की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के आदेश पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमपाल एवं श्रम प्रवर्तन यादवेन्द्र विक्रम ने संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया तो भटठे पर 55 श्रमिक एवं उनके बच्चे है।
जांच टीम को श्रमिकों द्वारा बताया गया कि भटठा मालिक एवं ठेकेदार संजय पुत्र पन्नो सिंह द्वारा मारपीटा एवं गाली-गलौज दी जाती है तथा जबरदस्ती कार्य कराया जा रहा है। साथ ही धमकी दी जाती थी कि तुमको भटठे में झोंक देंगे। जांच टीम द्वारा श्रमिकों को बंधन मुक्त करवाकर उनको पुलिस अभिरक्षा में अपने घरों को रवाना करवा दिया। उक्त घटना के सम्बन्ध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेन्द्र विक्रम ने उक्त ठेकेदार एवं भटठा मालिक संजय सिंह पुत्र पन्नो सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें