होली को लेकर बढ़ी बाजारों की रौनक --लोगों ने की खरीददारी!
अलीगंज/एटा। हिन्दुओ का मुख्य पर्व होली की रंगत अब बाजारों में दिखने लगी है होली के आगमन को लेकर लोग प्रतीक्षा करते हैं रंगों का पर्व होली के आगमन के साथ ही अलीगंज के मुख्य बाजार किला रोड सराय मार्ग केलठा मार्ग सहित अन्य बाजार रंगीन हो गया है। बाजार रंगों और पिचकारियों से पट गया है। इसके अतिरिक्त किराना दुकानों में पिछले रविवार को काफी लोगों की काफी भीड़ दिखाई पड़ रही है।साथ ही रेडीमेड कपड़े की दुकानों सहित सब्जी बाजार एवं मिठाई दुकानों में काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि देर रात तक बाजार गुलजार है। होली में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर आते हैं। साथ ही नौकरी पेशा में लगे लोग भी होली में अपना घर जरूर आते हैं। यही कारण है कि बाजार के साथ ही गावों में चहल पहल बढ़ गई है। खासकर बच्चों के बीच होली को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही छोटे वच्चे पिचकारियों व रंग गुलाल की खरीददारी करते नजर आ रहे हैं।होली को लेकर बढ़ी बाजारों की रौनक --लोगों ने की खरीददारी!
समाचार24 NEWS
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates


एक टिप्पणी भेजें