एटा जिले के वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य
वही कोतवाली नगर क्षेत्र के निधौली रोड निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उनका बच्चा बीमार था जिसे मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था,जिसके बाद में उपस्थित डॉक्टर व नर्स ने लगातार एक ही सीरिंज से कई बच्चों को इंजेक्शन लगाए है,उन्होंने बताया कि उन्ही बच्चो में से एक बच्चा एचआईवी पॉजिटिव निकला है।
इसी बात को लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती परिजनों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में काफी नोकझोंक हुई है,सवाल इस बात का है कि मेडिकल कालेज में लगातार हो रही लापरवाही को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को इस बात की कोई भनक तक नहीं है,प्रधानाचार्य अपनी आंखों से काली पट्टी बांधकर देखकर भी अनदेखी करते नजर आ रहे हैं,क्योंकि मरीजों द्वारा शिकायत करने के बाद भी ऐसे डॉक्टर और वार्ड कर्मचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है जो बच्चों की जिंदगी से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं।
वही अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मीडिया द्वारा और लोगों द्वारा शिकायत मिली है,मेडिकल कॉलेज में एक ही सीरिंज से बच्चों को इंजेक्शन लगाया जा रहा है,जब सरकार द्वारा सख्त निर्देश है कि सभी सरकारी अस्पतालों में डिस्पोजल सिरिंज से ही इंजेक्शन लगाया जाएगा,लेकिन यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- मीनाक्षी (मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चे की मां)
बाइट- आलोक कुमार (अपर ज़िलाधिकारी एटा)


एक टिप्पणी भेजें