प्रयागराज हत्याकाण्ड के पीडितों को दिए जाएं एक-एक करोड भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 प्रयागराज हत्याकाण्ड के पीडितों को दिए जाएं एक-एक करोड

भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अलीगंज- प्रयागराज के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल एवं उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों हत्या किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने पांच मांगों को रखा है। 

ज्ञापन में कहा गया है कि बीती 24 फरवरी को प्रयागराज में पूर्व विधायक राजू पाल के गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मियों को दिन दहाडे गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद प्रदेश में पूरी तरह से गुण्डाराज से मुक्त होने के सरकार के दावे खोखले साबित हो गए थे। यूनियन ने मांग की है कि मृतक अधिवक्ता मे उमेश पाल व उनकी सुरक्षा में लगे जवानों की हत्याओं की जांच सीबीआई द्वारा करवाई जाए। 

वही घटना में मृतक के परिजनों को एक-एक करोड रूपए की आर्थिक सहायता दी जाए। मृतकों के परिजनों में से परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मृतक अधिवक्ता के परिवार को सरकारी सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। तीनों मृतकों को शहीद का दर्ज देकर उनके शहीद स्मारक बनवाए जाएं। 

ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में रविपाल सिंह, अतर सिंह पाल, राकेश सिंह, बालकराम पाल, राजपाल, दलवीर, प्रवीन पाल, सचिन कुमार, योेगेश पाल, सत्यवीर सिंह, कृपाल सिंह, अमित कुमार, विमलेश, बालेश्वर, अमित कुमार, ज्ञान चन्द्र, अरविन्द कुमार आदि किसान प्रमुख है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2