कर्मचारी बहाल न हुए तो हडताल करेंगे सफाई कर्मचारी सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 कर्मचारी बहाल न हुए तो हडताल करेंगे सफाई कर्मचारी

सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अलीगंज- नगर पालिका परिषद अलीगंज में आठ सफाई कर्मचारियों को पालिका से निकाले जाने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनरतले सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की मांगों को न माने जाने पर हडताल पर जाने की चेतावनी दी है। 

सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रेमी के नेतृत्व में पालिका में तैनात सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि अलीगंज पालिका में तैनात आठ सफाई कर्मचारियों को निकाला गया है जो कि अभी तक कार्य कर रहे हैं। अगर निकाले गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया तो समस्त सफाई कर्मचारी हडताल पर चले जाएंगे। इसके अलावा सभी आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन प्रतिदिन 366 रूपए दिए जाएं, जबकि अन्य नगर पालिकाओं में सफाई कर्मचारियों को दिया जा रहा है। 

प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का वर्ष 2019 से पीएफ कट रहा है, परन्तु मिला नहीं है, जो कि दिलवाया जाए। नियमित सफाई कर्मचारियों का कोरोना काल का एक माह का वेतन नहीं दिया गया है वहीं कुछ आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन दो से तीन माह का नही दिया गया है, वह वेतन भी दिलवाया जाए।

प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार, राजू प्रेमी, सुनील कुमार, राजू प्रेमी, सर्वेश, हरिराम, प्रचार मंत्री अजय, नरेश, उपाध्यक्ष सनोज, आशीष, गीता देवी, महामंत्री संगीता देवी, राजवती, आशा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2