अलीगंज में ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों को भेजा घर--- थाने पर पहुँची तहरीर!
अलीगंज। यू तो सभी ईट भट्टो पर विहार से लायी गयी लेवर ईट पथाई का कार्य करती है।लेकिन इन मजदूरों के साथ शोषण भी मालिक द्वारा किया जाता है। शोषण के चलते अलीगंज स्थतिएस एन मेसर्स ईट भट्टा झकरई अलीगंज पर सयुक्त रूप से कार्यवाही की गयी वही इसकी तहरीर कोटबाली अलीगंज में दी गयी। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार स्टेट कॉडिनेटर उत्तर प्रदेश बचपन बचाओ आंदोलन के सूर्य प्रताप के शिकायती प्रार्थना पत्र दिनांक 3 मार्च 23 को जिलाधिकारी एटा को प्रेषित किया गया उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी एटा अंकित अग्रवाल ने अलीगंज नायव तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत सुखबीर सिंह बाल संरक्षण अधिकारी कोतवाली प्रभारी अलीगंज प्रेमपाल सिंह व एटा के श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम सहित गठित टीम ने उक्त भट्टे पर 55 मजदूरों को जो सूची में अंकित थे सूची में मजदूरों के बच्चे भी मौजूद मिले मजदूरों ने बताया कि भट्टा मालिक व ठेकेदार संजय सिंह पुत्र पन्ने सिंह द्वारा मारपीट कर हम लोगों का शोषण किया जाता है गाली गलौज दी जाती है इसके चलते हम सभी यहाँ से काम नही करेंगे और हम लोगों को घर भेजा जाए श्रमिको का बयान दर्ज गठित टीम ने किया और टीम ने सभी को पुलिस अभिरक्षा में दो गाड़ियों में व्यवस्था करके उनके यथा स्थान भेजा गया। भट्टा मालिक व ठेकेदार संजय सिंह निवासी गया रेलवे स्टेशन के पास जनपद गया विहार का उक्त मजदूरों को बंधक बनाए जाने की श्रेणी में आता है जो लेवर एक्ट के तहत अपराध है इसी के तहत भट्ट मालिक व ठेकेदार के खिलाफ श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर देकर अपराध पंजीकरण क्र कार्यवाही की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें