पंजाब नेशनल बैंक के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
शुक्रवार को जीटी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बाइक सवार युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
किशनवीर पुत्र नत्थू सिंह निवासी गांव नासिरपुर कचोरा ने पुलिस को तहरीर दी है कि 3 मार्च को उसका भाई नेपाल सिंह व उसके भाई की पत्नी हेमा बाइक पर सवार होकर गांव से सिकंदराराऊ आ रहे थे । उसी दौरान जीटी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक सिकंदराराऊ के पास पहुंचते ही एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए एवं बाइक क्षतिग्रस्त हो गई । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक टिप्पणी भेजें