सड़क के किनारे खड़ी ईको गाड़ी को ऑटो ने मारी टक्कर, एक महिला गंभीर घायल

 सड़क के किनारे खड़ी  ईको गाड़ी को ऑटो ने मारी टक्कर, एक महिला गंभीर घायल

सिकंदराराऊ

 पुरदिलनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क के किनारे खड़ी इको गाड़ी में एक औटो ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। 

गौतम कुमार पुत्र अनोखेलाल निवासी गांव गणेशपुर थाना जलेसर एटा ने पुलिस को तहरीर दी है कि 3 मार्च को वह अपने गांव की प्रीति देवी पत्नी लखपत निवासी गणेशपुर जो कि गर्भवती महिला है। उसको अपनी इको गाड़ी से सिकंदराराऊ दवा दिलाने ला रहा था कि रास्ते में सिकंदराराऊ रेलवे क्रॉसिंग पुरदिलनगर रोड पार करके महिला को उल्टी होने की वजह से उसने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर ली। प्रीति गाड़ी से उतर कर  उल्टी करने के लिए खड़ी हो गई। उसी दौरान सुबह 9:30 बजे करीब पुरदिलनगर की तरफ से तेज गति से आ रहे ऑटो ने इको गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई ।ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2