फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

 फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

सकीट, । ननिहाल आएं युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला।


युवक ने मफलर से फांसी लगाई है। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसओ, सीओ मौके पर पहुंच गए और घरवालों से जानकारी की है। जिला मैनपुरी थाना घिरोर के गांव धौरासी निवासी अतेन्द्र कुमार शाक्य (23) पुत्र इंदल सिंह गुरूवार को ननिहाल थाना सकीट के गांव रेवाड़ी आया था। ननिहाल आकर भी मामा रामभारत के घर नहीं पहुंचा। ननिहाल में अवनीश के घर पर बैग रखकर चला गया था। अतेन्द्र के घरवालों ने कॉल कर रामभारत को सूचना दी थी, जिसके बाद उन्होने अतेन्द्र को तलाश किया। युवक का पता नहीं चल सका था। शुक्रवार शाम को भह्वा के पास नाला किनारे आम के पेड़ पर ग्रामीणों ने अतेन्द्र का शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर मामा भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसओ अनुज चौहान, सीओ सकीट सुनील कुमार त्यागी ने घरवालों से जानकारी ली। जानकारी में सामने आया कि युवक कुछ दिन पहले एक लड़की को साथ ले गया था। लड़की के घरवालों ने कड़ा एतराज जताया था पुलिस से शिकायत की थी। गुरूवार को जयपुर से लड़की बरामद भी हो गई थी वही लड़का भी आ गया था। घरवालों ने अतेन्द्र को ननिहाल जाने को कह दिया था। गुरूवार शाम को वह बैग लेकर ननिहाल आया था।


 *गुजरात में करता था काम दिवाली पर आया था घर* 


मृतक गुजरात में काम करता था और दीपावली पर गांव आया था। उसके बाद से वह काम पर नहीं गया था। गांव में ही रह रहा था। छह भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2