कोरोना संक्रमण होने के बाद आरोग्य मेला का आयोजन शुरू हसायन क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजन रविवार से 

 


कोरोना संक्रमण होने के बाद आरोग्य मेला का आयोजन शुरू हसायन क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजन रविवार से शुरू हो गया। जो कि कोरोना के चलते बंद चल रहा था। पूरे प्रदेश में प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता था। जिसमें सैकड़ों मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाती थी। लेकिन पिछले 2 साल से कोरोना काल के चलते स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसको बंद कर दिया गया था। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गोरखपुर से आरोग्य मेले की पुनः शुरुआत कर दी गई है। हसायन क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला चालू कर दिया गया है। जरेरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए गए आरोग्य मेले में दर्जनों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा आदि का वितरण किया गया । आरोग्य मेले का सबसे अधिक कामकाजी लोगों को फायदा मिलता है क्योंकि रविवार को उनकी छुट्टी होती है और रविवार के दिन आरोग्य मेला लगता है जिससे अपना अपना उपचार छुट्टी के दिन भी करा सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2