धूमधाम के साथ निकाली श्री अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा डीजे और बैंड बाजे की धुन पर झूमे महिला एवं पुरुष


 


सिकंदराराऊ श्री वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती सोमवार को नगर में धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह बगिया बारहसैनी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई । इस अवसर पर बगिया बारहसैनी स्थित अक्रूरजी पार्क में अध्यक्ष निधीश राज वार्ष्णेय तथा वार्ष्णेय समाज के संभ्रांत एवं वरिष्ठ जनों द्वारा श्री अक्रूर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं आरती उतारी गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया गया एवं अक्रूर जी महाराज की आरती उतारी गई। युवा डीजे और बैंड बाजे की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे । वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों को मानने का सही अर्थ तभी है, जब आप उनके बताए रास्ते पर सच्चाई, कर्मठता, ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें, समाज के लोगों को सही दिशा दिखाकर गरीबों की मदद करें। समाज के महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलें। इस अवसर पर वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष निधिशराज वार्ष्णेय , विपिन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, केदार बाबू वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता , नीरज वैश्य ,राकेश वार्ष्णेय पत्रकार, जितेंद्र वार्ष्णेय (पिंटू नेता जी ), अभिषेक वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय , प्रवीण वार्ष्णेय , राजीव वार्ष्णेय ,अभिषेक राजा जी, मुकुल गुप्ता, शिरोमणि वार्ष्णेय , उत्तम वार्ष्णेय ,रविंद्र वार्ष्णेय, गिरीशमोहन गुप्ता, पवन वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, शिवकुमार सर्राफ़, अजय वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय , वैभव वार्ष्णेय, चंद्रेश वार्ष्णेय , राजेंद्र मामा, अजय चौधरी , अतुल वार्ष्णेय, अभितेश राजा जी, शुभम वार्ष्णेय, अमूल वार्ष्णेय, शिवम् वार्ष्णेय ,राज वार्ष्णेय ,ब्रजेश वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय ,मनोज वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय ,तहसील प्रचारक मनीष कुमार, निशांत पाराशर, अखिल वार्ष्णेय, पुलकित वार्ष्णेय, यशोदा वार्ष्णेय, शशिवाला वार्ष्णेय, अंशु वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय, गरिमा वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय ,मीरा माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2