अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 



सिकंदराराऊ जीटी रोड स्थित गांव टोली के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना हसायन क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी बंटू पुत्र पप्पू सिंह रविवार को गांव खुशालपुर से अपने गांव वापस लौट रहा था । तभी जैसे ही वह गांव टोली के पास पहुंचा तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बंटू गंभीर रूप से घायल हो गया । ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गई। गंभीर हालत में घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2