अवैध तमंचा व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

एटा।* जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा तथा तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अलीगंज शुंधांशू शेखर व थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मुईउद्दीनपुर से आपस की कहासुनी में एक व्यक्ति द्वारा हाथ में तमंचा लिये हुये वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुये ग्राम मुईउद्दीनपुर के बाहर बम्बा के पास स्थित झोपडी के पास से अभियुक्त रामौतार पुत्र दफेदार सिंह निवासी मुईउद्दीनपुर थाना जैथरा को मय अवैध पौनिया तथा तीन कारतूस के साथ उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह राघव, कांस्टेबल दुर्गेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मधुसूदन द्वारा गिरफ्तार किया गया है।





@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2