एटा।* वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में दिव्यांग एक उम्मीद संस्था द्वारा दिए गए सुगम दिव्यांग स्टॉल का मंगलवार को उद्घाटन सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड़ और जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की उपस्थित में किया गया। विकास खण्ड मारहरा की ग्राम पंचायत गिरौरा निवासी विपिन कुमार को दिव्यांग स्टॉल संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।
दिव्यांग एक उम्मीद संस्था प्रदेश भर में मुख्यमंत्री की प्रेरणानुसार दिव्यांग स्टॉल के माध्यम से दिव्यांगजनों को रोजगार प्रदान कर रही है, आत्मनिर्भर बना रही है। जिससे दिव्यांगजन स्वावलम्बी बनेंगे तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। सुगम दिव्यांग स्टॉल पर आने वाले सभी मरीजों को सुगम दिव्यांग स्टॉल के माध्यम से हेल्थी प्रोडक्ट तथा खान-पान की सामग्री मिलेगी तथा तम्बाकू गुटका तथा नशीले प्रदार्थ स्टॉल पर नहीं बेचें जा सकेंगे तथा स्वास्थ्यवर्धक प्रोडक्ट को भी बढ़ावा दिया जायेगा। उद्घाटन के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रंजनी पटेल, सीएमएस डा. एस. चन्द्रा तथा संस्था के संस्थापक विकास गुप्ता एवं विभाग के सभी अधिकारीगणों के अलावा समाजसेवी सत्यदेव गुप्ता, सरद गुप्ता, मिथुन गुप्ता, विशाल गुप्ता, हर्ष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता, राममहेश, हरीओम आदि गणमान्य उपस्थित रहें।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें