एटा।* थाना निधौली कलाँ पुलिस ने नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफतार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त हर्ष उर्फ हरीश पुत्र जनक सिंह निवासी बतासे वाली गली डिबाई थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर को प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र कसाना द्वारा गिरफ्तार किया है।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें