एटा।* थाना सकरौली पुलिस द्वारा चोरी के मामले के वांछित एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलाह कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।जनपद में वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी जलेसर कृष्णमुरारी व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना सकरौली पुलिस द्वारा थाना सकरौली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 7/2024 धारा 379, 120B आईपीसी में वांछित चल रहे अभियुक्त भीकम पुत्र ताराचंद निवासी ग्राम जिन्हेरा थाना मिरहची एटा को एक देसी तमंचा व दो कारतूस के साथ नगला भिखारी बम्बा पुलिया के पास से उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल कुलदीप कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें