20 पव्वा देशी शराब सहित एक गिरफ्तार

एटा।* अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस ने एक अभियुक्त को 20 पव्वा देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।


थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर एक अभियुक्त अजय पुत्र रामौतार निवासी मौहल्ला साढूपुरा कस्बा व थाना निधौली कलां एटा को 20 पव्वा देशी शराब सहित गिरफ्तार करते हुए मु0अ0सं0 0120/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने मे प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक, उपनिरीक्षक, जगदीश सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र कसाना उपस्थित रहे।





@samachar24news 

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2