सरिया व लाठी डंडों से युवक को पीट-पीटकर किया मरणासन्न

अलीगंज।* अलीगंज में दिन दहाड़े आधा दर्जन से अधिक लोगो ने एक युवक को सरिया, लाठी, डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना को देख बाजार में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने घटना स्थल पर जानकारी ली, घयाल युवक को सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी महेश पुत्र रामनाथ अलीगंज कस्बा स्थित अम्बेडकर मूर्ति के पास था। महेश ने बताया कि कुलदीप, अमन, अभिषेक सहित अन्य लोग उसके पास आए। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरेापितों द्वारा हाथों में लाए डंडा, सरिया से जमकर मारपीट की। घटना को आसपास के लोगो ने देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग नाकाम रहे। मारपीट कर मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपित भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घयाल को अलीगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2