एटा।* महिला महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र द्वारा टूटने की कगार पर खड़े परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।श्रीमती उर्मिला पुत्री वीरेश निवासी हिम्मतपुर थाना निंधौली कला और प्रतिवादी मनोज कुमार पुत्र मुरली निवासी जरैला थाना हसायन जिला हाथरस मे आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर नीलम गुप्ता पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश पूजा रजनी मौजूद रहे।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें