एटा।* जसरथपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को दो पक्षों में न सिर्फ झगड़ा हो गया, बल्कि एक पक्ष द्वारा दो सगे भाईयों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डाक्टर ने एक युवक की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।
घटनाक्रम के अनुसार शनिवार को सुबह जसरथपुर क्षेत्र के गांव गनपतपुर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से की गई फायरिंग में दो सगे भाईयों को गोली लगी, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल रनवीर सिंह पुत्र उदयपाल सिंह ने बताया कि उसके परिवार में गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इन लोगों द्वारा 7-8 दिन पहले हुए झगड़े में धमकी दी थी कि तुम लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारुंगा। रनवीर ने आरोप लगाया कि शनिवार को वह अपने भाई विजय के साथ घर के बार सीडियो पर खड़ा था, इसी दौरान गांव का निवासी बीपी, सेठ, लला, भूरे, राजकुमार, झम्मनर, राजपाल, छन्नू आदि असलाह लेकर आ गए और हत्या के इरादे से दोनों भाईयों को गोली मार दी गई। जिससे वे लोग घायल होकर गिर गए, तभी आरोपित मरा समझकर धमकी देकर मौके से फरार हो गया। परिवार में चीखपुकार मच गया। ग्रामीण एकत्रित हो गए। तत्पश्चात पुलिस को इत्तला दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से दोनों भाईयों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने विजय की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें