एटा।* लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम में कमशः 40-फर्रूखाबाद लोकसभा में समाविष्ट 103-अलीगंज विधानसभा, 22-एटा लोकसभा क्षेत्र में समाविष्ट 104-एटा, 105-मारहरा एवं 18-आगरा(अ०जा०) लोकसभा क्षेत्र में समाविष्ट 106-जलेसर (अ०जा०) विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 04 जून प्रातः 08 बजे से कृषि उत्पादन मण्डी समिति एटा के परिसर में सम्पन्न कराई जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने शनिवार को मतगणना स्थल मण्डी समिति पहुंचकर मतगणना हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया एवं समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की मतगणना को मा0 आयोग की मंशा के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाना है, इसके लिए मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं, साथ ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना को सम्पन्न कराया जाएगा। मतगणना से जुड़े समस्त अधिकारी, गणना कार्मिक मण्डी समिति के जीटी रोड गेट एवं प्रत्याशी, मतगणना एजेंट, मीडिया बंधु अलीगंज रोड गेट से प्रवेश करेंगे। मतगणना स्थल मण्डी समिति के दोनों प्रवेश द्वारों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त रूप से ड्यूटी लगाई जाए। जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान की मतगणना हेतु कुल 334 गणना कार्मिक लगाए गए हैं, जिनको प्रथम प्रशिक्षण दिया जा चुका है, द्वितीय प्रशिक्षण 03 जून को कलक्ट्रेट सभागार में दिया जाएगा। ईवीएम की मतगणना हेतु विधान सभावार 14-14 टेबल की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में एआरओ टेबिल लगाई जाएगी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एआरओ मारहरा वेद प्रिय आर्य, एएसडीएम राज कुमार मौर्या, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी मुनीशवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें