एटा।* थाना अलीगंज पुलिस ने नावालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है।
अलीगंज कोतवाली में एक मामला दर्ज कराया गया था कि एक नाबालिग लड़की का अपहरणकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इस पर इलाका पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अलीगंज पुलिस द्वारा 1 जून को आरोपी विवेक कुमार पुत्र राजपाल निवासी गोराचम मजरा अकबरपुर कोट थाना अलीगंज को गांव से से गिरफ्तार कर लिया।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें