चोरी तथा टप्पेबाजी की पाॅच घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा तीन महिलाएं सहित पांच अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, फर्जी पैन कार्ड व 50 हजार नगदी की बरामद

 




एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पाॅच अंतर्राज्यीय शातिर ठगों को एक लाख 36 हजार 50 रुपये नकद, करीब दो लाख रूपये कीमती ज्वैलरी, दो इलैक्ट्रोनिक्स काटें तथा दो फर्जी पैन कार्ड सहित गिरफ्तार किये है।


थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्रिश्यचन इन्टर कालेज के सामने आगरा रोड से तीन संदिग्ध महिला व दो अभियुक्त कजमफर नकवी पुत्र मोसिन नकवी निवासी जन्नत नगर, क्रास ईरानी कालोनी, धारवाड़, कर्नाटक हाल निवासी शहीद नगर थाना सदर बाजार जनपद आगरा, जावेद सुनार पुत्र मंजूर खाँ निवासी शहीद नगर थाना सदर बाजार, आगरा, हजरा नकवी पत्नी मोसिन नकवी निवासी जन्नत नगर, क्रास ईरानी कालोनी, धारवाड़, कर्नाटक हाल निवासी शहीद नगर थाना सदर बाजार जनपद आगरा, मासूमा पत्नी आरिफ निवासी जन्नत नगर, क्रास ईरानी कालोनी, धारवाड़, कर्नाटक हाल निवासी शहीद नगर थाना सदर बाजार जनपद आगरा, सैय्यदा पत्नी इमरान निवासी जन्नत नगर, क्रास ईरानी कालोनी, धारवाड कर्नाटक हाल निवासी शहीद नगर थाना सदर बाजार आगरा को एक लाख 36 हजार 50 रूपये नकद, ज्वैलरी मे दोअंगूठी, दो कुण्डल, एक पैण्डल सोने के, दो इलैक्ट्रोनिक्स काटें तथा दो फर्जी पैन कार्ड सहित प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक राजीव पवार, कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल कृष्ण गोपाल, कांस्टेबल राहुल लौर, कांस्टेबल अकुर मलिक, महिला कांस्टेबल हेमलता, महिला कांस्टेबल नीलम मावीद्वारा गिरफ्तार किये गये है। वही प्रकाश में आए अभियुक्त मोसिन नकवी पुत्र अजीम निवासी जन्नत नगर, क्रास ईरानी कालोनी, धारवाड़, कर्नाटक हाल निवासी शहीद नगर थाना सदर बाजार जनपद आगरा, आरिफ नकवी पुत्र मोसिन नकवी निवासी जन्नत नगर, क्रास ईरानी कालोनी, धारवाड़, कर्नाटक हाल निवासी शहीद नगर थाना सदर बाजार जनपद आगरा, इमरान पुत्र कम्बर अली निवासी जन्नत नगर, क्रास ईरानी कालोनी, धारवाड़, कर्नाटक हाल निवासी शहीद नगर थाना सदर बाजार आगरा की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2