लोकसभा चुनाव को धार देने के लिए मैदान में उतरा अपना दल (एस)
अनुप्रिया पटेल ने सम्मेलन के जरिए संगठन को मजबूत करने के लिए जोर दिया
जिला कार्यालय अपना दल (एस) बिजली घर नंबर 1 के सामने निकट बिलराम गेट चौराहा कासगंज पर जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि दीदी अनुप्रिया पटेल तथा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन आशीष पटेल ने अपना दल (एस) कार्यकर्ता समागम रत्नालय गेस्ट हाउस किदवई नगर कानपुर नगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पांच बड़ी घोषणाएं की जो पार्टी पदाधिकारीयों राष्ट्रीय तथा प्रदेश एवं जिलाध्यक्षों की बैठक हर माह की 2 तारीख को प्रदेश कार्यालय लखनऊ पर होती थी। अब वह बैठक उत्तर प्रदेश के हर एक मंडल स्तर पर आयोजित होगी और उसके बाद मंडल में जितने भी जनपद आते हैं। उन जनपदों के जनपद बार संगठन की समीक्षा होगी।
उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में समीक्षा बैठक होने के बाद जिलेवार पार्टी जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। जिसकी मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार दीदी अनुप्रिया पटेल जी होगी।
और सितंबर माह के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय तथा प्रदेश एवं जिलाध्यक्षों को पार्टी 3 दिन का प्रतिक्षण लखनऊ में 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए देने का काम करेगी तथा हर माह में दो बार 17 तारीख और 29 तारीख को प्रदेश पदाधिकारियों की ड्यूटी प्रदेश कार्यालय लखनऊ से विधानसभा बार एवं जोन वार लगाई जाएगी।
जिसमें संगठन के साथ-साथ बूथ स्तर की समीक्षा बैठक होगी। साथ ही घोषित जिलाध्यक्षों को दीदी अनुप्रिया पटेल तथा आशीष पटेल ने 15 अगस्त तक जिला कार्यकारिणी व विधानसभा के अध्यक्ष तथा जोन अध्यक्षों की कार्यकारिणी प्रदेश कार्यालय पर उपलब्ध करानें के निर्देश दिए।
वहीं जिला कार्यकर्ता समागम रत्नालय गेस्ट हाउस किदवई नगर कानपुर नगर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में अपना दल (एस) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया।
रत्नालय गेस्ट हाउस किदवई नगर कानपुर नगर समागम में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी, संजीव कुमार, राजू यादव, अजब सिंह वर्मा ,थान सिंह कश्यप, जयवीर सिंह प्रतिहार ,राम प्रकाश वर्मा ,आस मोहम्मद सैफी,जफरुद्दीन सैफी, सुभाष गुप्ता ,योगेश कुमार उपाध्याय, डॉ0 के0 एम0 गजनबी कुर्बानियां , इरशाद उर्फ छोटे, मुबीन अल्वी, अजीज अहमद अंसारी, संजय यादव सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।


एक टिप्पणी भेजें