स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने शहीदों को श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता दिवस का पुनीत पावन पर्व पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जंगे आजादी की लड़ाई में सिकंदराराऊ से प्रतिनिधित्व करने वाले महान वीर क्रांतिकारी स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शिव शंकर शर्मा की पंत चौराहा परशुराम वाटिका सेनानी स्मारक स्थित समाधि स्थल पर भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य , व्यापार मंडल के पदाधिकारी संजीव महाजन, इरफान सैफी , स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पंडित चेतन शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, पारस शर्मा, दीपांशु पंडित , कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद, नगर अध्यक्ष हसीन खान , कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल पाठक, प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, भाई कामता प्रसाद शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, मुरारी लाल कश्यप, फणिन्द्र कुमार वार्ष्णेय, तरुण वार्ष्णेय ,नेकराम उर्फ पिंटू शर्मा, राकेश शर्मा ,संदीप शर्मा, युवराज पंडित, रामकुमार गुप्ता, मयंक उपाध्याय ,मयंक शर्मा ,प्रकाश कश्यप, मोहित यादव आदि प्रबुद्ध जनों ने स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शिव शंकर शर्मा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया किया।


एक टिप्पणी भेजें