दर्जनों प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही कर लिए गए सैंपल
ताबड़तोड़ कार्यवाही से धड़ा धड़ गिरे दुकानों के शटर
अलीगंज- पकवानों में मिलावट खोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सक्रिय हो गई है। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की तरफ से दर्जनों ठिकानों पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया। कई जगहों पर दुकानदारों से अधिकारियों की नोक-झोंक भी होती दिखाई दी। सहायक खाद्य आयुक्त स्वेता सैनी नेतृत्व में दर्जनों प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही की गई। इसीक्रम में कस्बे में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची जहां छप्पन भोग नाम के प्रतिष्ठान पर विभाग ने कार्यवाही करते हुए मिठाइयों के सैंपल लिए। विभाग की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गए। कई प्रतिष्ठान संचालक अपने-अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। विभाग की इस कार्यवाही से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।
सहायक खाद्य आयुक्त श्वेता सैनी ने बताया कि उनके विभाग द्वारा होली के त्यौहार के मद्देनजर मिलावटखोरों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलीगंज क्षेत्र में छापामार कार्यवाही की गई है। आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल पाए इसलिए इस तरह की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने ने बताया अलीगंज से पांच नमूने लिए जा चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें