चकबंदी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत

 चकबंदी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत 

बार एसोसिएसन के सचिव अनिल कुमार अवस्थी ने कहा कि चकबन्दी कार्यालय में किसानों का खुलेआम शोषण हो रहा है। खुलेआम कर्मचारी दाखिल खारिज के नाम पर किसानों से पांच हजार रूप्ये से लेकर दस हजार रूप्ये तक सुविधा शुल्क वसूल रहे है। उन्होेने बताया कि तहसील क्षेत्र के लगभग 25 से 30 गांवों में चकबन्दी का कार्य चल रहा है। जिसके कारण किसानों द्वारा खरीदी हुई जमीन का सरकारी अभिलेखों में नाम दर्ज कराने के लिए चकबन्दी कार्यालय में ही जाना पडता है जिसके कारण कर्मचारी किसानों को मनमाने तरीके से परेशान करके उनसे पैसे वसूल रहे है जबकि चकबन्दी कार्यालय उपजिलाधिकारी कार्यालय के समीप है। इससे पूर्व चकबन्दी कार्यालय जैथरा व धुमरी पर स्थापित था। जिलाधिकारी ने किसानों का अधिक शोषण की शिकायत मिलने पर तहसील मुख्यालय पर स्थपित कर दिया है, परन्तु उसके बाबजूद भी चकबन्दी कार्यालय में तैनात कर्मचारी तथा अधिकारी खुलेआम किसानों का शोषण कर रहे है। उन्होने जिलाधिकारी से चकबन्दी कार्यालय पर किसानेां को बिना सुविधा शुल्क के कार्यकराये जाने की मांग की है। 

चकबंदी अधिकारी भूपेन्द्र सिंह कटियाल ने कहा कि अभी तक कोई भी शिकायत नहीं है। अगर विभाग में कोई भी कर्मचारी कार्य के लिए धनराशि मांगता है तो उसकी जांच करवाई जाएगी और कडी कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2