राज्यपाल के आगमन पर चकबंदी समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे गांव बसई बावस के किसान
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन पर चकबंदी प्रक्रिया को पुन: नए सिरे से किया जाए अन्यथा ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया जाएगा । भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत बसई बावस की प्रधान हेमलता ने बुधवार को इस संबंध में अनुमति हेतु जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा।
पत्र में कहा गया है कि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 3 मार्च को जनपद में आ रही है। ग्राम प्रधान हेमलता व संजय कुमार जाटव क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा लाखन सिंह बघेल राज्यपाल से मुलाकात करके उन्हें ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराना चाहते हैं। राज्यपाल 3 मार्च को ग्राम पंचायत बसई बावस ब्लॉक हसायन के पास गांव रति का नगला में जिला कृषि विज्ञान केंद्र में आ रही हैं। लगभग 500 किसान चकबंदी प्रक्रिया पुनः कराने हेतु भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार जाटव तथा ग्राम प्रधान हेमलता के नेतृत्व में राज्य राज्यपाल से मिलेंगे। ज्ञापन देने हेतु जिला प्रशासन अनुमति प्रदान करे। क्योंकि कई बार शासन प्रशासन से मांग करने के बावजूद अभी तक चकबंदी से संबंधित समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। 24 फरवरी को जिलाधिकारी का चौपाल कार्यक्रम गांव में होना था उस कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। अतः महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत बसई वापस की चकबंदी प्रक्रिया को पुनः कराए जाने की किसानों द्वारा मांग की जाएगी क्योंकि 2774 चकों का निर्माण कार्य पूर्व में तैनात रहे एसीओ जयपाल सिंह के द्वारा 4 माह में पूर्ण कर दिया गया है । वर्तमान में 600 आपत्ति आने के बावजूद चकबंदी अधिकारी के द्वारा छह माह में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे समस्त किसान पीड़ित हैं । राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय निर्धारित करने के साथ अनुमति दी जाए। जिससे कि किसान उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकें। अन्यथा किसान धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।


एक टिप्पणी भेजें