सपा नेता रामनारायण काके ने मंडी सचिव से मिलकर उठाई किसानों की समस्याएं

 सपा नेता रामनारायण काके ने मंडी सचिव से मिलकर उठाई किसानों की समस्याएं


हाथरस

 समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्यासी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम नारायण काके ने हाथरस मंडी सचिव राकेश शर्मा से मुलाकात कर मंडी की समस्याओं को अवगत कराते हुए  निस्तारण की मांग की । मंडी परसर में पीने के पानी व इंडिया टू मार्क हैंडपंप, सफाई व्यवस्था, लाइट, सड़क, किसानों मजदूर को बढ़ती गर्मी के मौसम शुरु होने पर कोई सुविधा नहीं है। 

श्री काके ने मांग की कि इस पर शीघ्र कार्य कराया जाए तथा  किसानों के द्वारा बेची गई लाहा ,गेहूं ,बाजरा ,धान की फसल का समय पर व्यापारी पैसा नहीं देतें है ,उनको समय पर पैसा  दिलाया जाए । मंडी समिति द्वारा हाथरस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनाई गई विभिन्न सड़कों की ठीक कराने की मांग की जानी चाहिए। 

श्री काके के साथ पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रूप किशोर कश्यप , विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चौधरी धर्म वीर सिंह, पूर्व शहर उपाध्यक्ष हाजी नवाब हसन, पूर्व शहर सचिव जुगनू माहौर , अशोक कुमार दिवाकर, पिंटू दिवाकर, रिंकू ठाकुर, सौरव दीक्षित ,अतुल कुमार सेंगर एडवोकेट, मोहित कश्यप आदि थे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2