अलीगंज में चार नई चौकियां व महिला थाना बनेगा
एटा, । अलीगंज में अपराध रोकने को चार नवीन चौकियां बनाई जाएंगी। साथ ही जिले में नवीन पुलिस लाइन के साथ ही एक महिला थाना अलीगंज में बनाया जाएगा। थाना, चौकियों के प्रस्ताव शासन से पास हो चुके हैं। इसकी पुलिस विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही भविष्य को देखते हुए भूमि को भी संरक्षित किया जाएगा।नए साल पर थाना नयागांव, जसरथपुर को नई चौकियां मिली है। इसके साथ ही जैथरा को दो नई चौकियां मिली है। इसे लेकर शासन से पूरी प्रक्रिया कर ली गई है। अलीगंज सर्किल में एक महिला थाना भी बनाया जाएगा। इससे पुलिस की भागदौड़ बच गई। किसी महिला के बयान लेने, पकड़ने के बाद अलीगंज सर्किल की पुलिस एटा लेकर आती है। रात होने के कारण खासी परेशानी भी होती है। महिला थाना बनने से काफी राहत मिलेगी। सबकुछ सही रहा तो नए साल से नवीन पुलिस लाइन बनाने का भी प्रस्ताव पास हो सकता है। पुलिस को पिलुआ, मारहरा रोड पर जमीन मिल गई है। पिलुआ में नवीन पुलिस लाइन बनने की संभावना ज्यादा है। नवीन पुलिस लाइन को लेकर भी नए साल से काम शुरू हो सकता है। इसके साथ ही शहर में एक ओर थाना बन सकता है। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
*यह प्रस्ताव हुए शासन से पास*
● अलीगंज में 01 महिला थाना
● जैथरा में दो चौकी (सहोरी, गंगपुरा)
● नयागांव में एक चौकी (उभई असदनगर)
● जसरथपुर में एक चौकी (ढठिंगरा)
नए साल से इन सब पर काम शुरू हो जाएगा।
*इनका बनाया गया है प्रस्ताव*
● पिलुआ क्षेत्र में नवीन पुलिस लाइन प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारी चल रही है।
● जिले में एक और थाना बनना भी है प्रस्तावित। इसकी भी चल रही है प्रक्रिया।

एक टिप्पणी भेजें