किशोरी से छेड़खानी पर पंचायत की तो मारा थप्पड़
एटा। मामा के साथ बाजार गई किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी गई। घटना की शिकायत के बाद आपस में मामला शांत करने के लिए बुलाई गई पंचायत में आरोपी ने किशोरी के थप्पण जड़ दिया। किशोर की ओर से की गई अभद्रता और छेड़खानी की जानकारी पुलिस को दी गई। दो दिन बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हो सका है।पूरा मामला थाना निधौली कलां के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने मामा के साथ के बाजार में खरीददारी कर रही थी कि इसी समय गांव ही एक लड़का पहुंच गया। वह किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। मामा के साथ भी अभद्रता कर दी। बाजार से किशोरी घर पहुंच गई। इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना लड़के के परिजनों को दी तो आपस में घरवालों की बातचीत हो रही थी। इसमें दोनों परिवारों के लोगों के अलावा भी कुछ लोग बैठे थे।
चर्चा है कि इसी दौरान लड़के ने किशोरी पर फिर से थप्पड़ भी मार दिया। पूरा मामला चर्चाओं में बना हुआ है। मामले में एसएसपी से शिकायत हुई है। एसएचओ निधौली कलां मनोज कुमार का कहना है कि किशोरी, जिस पर आरोप है कि वह किशोर दोनों ही एक ही कक्षा के विद्यार्थी हैं। आरोप है कि बाजार करने के बाद किशोर ने कोई बात किशोरी से कह दी थी। रविवार को तहरीर आई थी। पंचायत की जानकारी नहीं है।
● बाजार करने के बाद किशोर ने कोई बात किशोरी से कह दी थी
●किशोरी अपने मामा के साथ के बाजार में खरीदारी कर रही थी

एक टिप्पणी भेजें