गुरूवार को होने वाले बार एसोसियेशन चुनाव को लेकर बुधवार को पूरे दिन चुनाव पर संशय बना रहा। एल्डर्स कमेटी की बैठक में विधिवत निर्णय हुआ कि निर्धारित तिथि पर ही मतदान होगा। बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा दिए गए पत्र के बाद मच गई थी खलबली। 

बार एसोसियेशन के अध्यक्ष तथा सचिव पद के चुनाव को लेकर बुधवार को पूरे दिन संशय बना रहा। एल्डर्स कमेटी के कई दौरों की बैठक के बाद चुनाव अधिकारी रामेन्द्र पाल पाण्डेय ने कहा कि 12 जनवरी को सुबह 11 बजे बार सभागार में मतदान होगा। जिसमें 73 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चलेगी, 3 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उधर बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष अम्बरीष सिंह राठौर ने कहा कि चुनाव असंवैधानिक हो रहा है। चुनाव में नौ अधिवक्ताओं को शामिल नहीं किया गया है। यह हठधर्मिता है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के द्वारा सभी नौ अधिवक्ताओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए गए है। चुनाव के सम्बन्ध में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बलवीर सिंह राठौर ने कहा कि कमेटी एवं चुनाव अधिकारी के मध्य हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि 73 मतदाता ही मताधिकार करेंगे, जो 9 अधिवक्ताओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2