जिला पंचायत निधि से निर्मित नाले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

 जिला पंचायत निधि से निर्मित नाले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

सिकंदराराऊ 

 गाँव कटाई में जिला पंचायत निधि से गाँव से नहर के पुल तक नाला निर्माण के कार्य का लोकार्पण करने पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय एवं जिला पंचायत सदस्य सोमेश यादव, रिंकू जादौन, प्रवेश परमार का गाँव वासियों ने ढेर सारी फूल माला पहनाकर एवं पटका उढाकर भव्य स्वागत किया ।

कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में मौजूद महिला पुरुषों को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय ने कहा कि अधिकतर गांवों में पानी की निकासी की गम्भीर समस्या बनी रहती है। जिसको देखते हुए जिला पंचायत से जनपद के अधिकतर गांवों में नाला निर्माण कराया जा रहा है। जनपद के किसी भी गाँव को विकास कार्य से अछूता नहीं छोड़ा जाएगा ।

 इस दौरान लोकेश जादौन , शुभम वार्ष्णेय, विजय प्रताप सिंह, राजू प्रधान,रामनिवास उपाध्याय, कोका देवी, रियाज अली, भंवर पाल सिंह, यतेंद्र पाल सिंह, इफराक अली समेत जिला पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2