मारपीट करके मां बेटी को किया घायल

 मारपीट करके मां बेटी को किया घायल

सिकंदराराऊ।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बंजारा में पुरानी रंजिश को लेकर मां बेटी को मार पीट कर बेहोश कर दिया। रिपोर्ट चार लोगों के खिलाफ घायल महिला के पति ने लिखाई है ।

 रिपोर्ट में उल्लेख करते हुए हरपाल सिंह पुत्र  फूल सिंह निवासी नगला बंजारा ने लिखाया है कि एक माह पूर्व उसके धेवते से कहा सुनी हो गई थी । इसी बात को लेकर नामजद रंजिश मानने लगे । बुधवार को दस बजे उसकी पत्नी मैना देवी व उसकी पुत्री रीनू थेगपुर तालाब से मिट्टी लेकर आ रहे थे । तभी नामजदों ने रजवाह पर मां बेटी को घेर लिया तथा एक राय होकर लाठी डंडों से मार पीट की ।जिससे मां बेटी बेहोश हो गई ।पुलिस थाने लेकर आई। रिपोर्ट सुनीता पत्नी बृजेश, तम्मना पुत्री बृजेश, रेशमा पत्नी छेदलाल निवासीगण नगला बंजारा खुशबू पत्नी राजन सिंह निवासी गौसपुर थाना गंगीरी के खिलाफ कोतवाली में लिखाई है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2