5 माह से लापता 2 बच्चों का नहीं लगा सुराग, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेमगढ़ी में पांच माह पूर्व गांव के बाहर रोड पर खेल रहे दो नाबालिग बच्चों का 5 लोग अपहरण कर गाड़ी में डाल कर ले गए। दोनो नाबालिग बच्चों का आजतक कोई पता नहीं चल पाया है । रिपोर्ट न्यायालय के निर्देश पांच लोगों के खिलाफ दोनों नाबालिग बच्चों के पिता ने कोतवाली में लिखाई है।
प्रदीप कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी गांव खेमगढ़ी के दो बच्चे रवि उम्र पांच वर्ष व पुत्री निधि उम्र 3 वर्ष 25 मई की शाम छह बजे गांव के बाहर रोड पर खेल रहे थे । तभी पांच लोग एक गाड़ी में दोनों बच्चों को डालकर ले गए ।दोनों का आजतक कोई पता नहीं चल पाया है। न्यायलय के निर्देश पर रिपोर्ट चंद्र शेखर पुत्र सुरेश चंद्र निवासी गांव खेमगढ़ी एवम चार व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में लिखाई है।


एक टिप्पणी भेजें