चुनाव में गडबडी करने पर होगी कठोर कार्यवाही-एसएसपी एसएसपी ने नागरिकों की बैठक में दिया सीसीटीवी लगाने पर जोर

 चुनाव में गडबडी करने पर होगी कठोर कार्यवाही-एसएसपी

एसएसपी ने नागरिकों की बैठक में दिया सीसीटीवी लगाने पर जोर


अलीगंज- कोतवाली परिसर में आयोजित एस-10 शान्ति समिति की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में गडबडी करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों से पुलिस और प्रशासन का सहयोग लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। एसएसपी ने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा निराकरण भी करवाया। 

पुलिस विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के एस-10 समितियांे का गठन किया है। इन समितियों में क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों को जोडकर वहां होने वाली समस्याओं का पुलिस एवं प्रशासन के समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर कोतवाली परिसर में सम्भ्रान्त नागरिकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसएसपी ने नागरिकों से गरीबों की सहायता करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पिछले के चुनाव में मतदान को लेकर फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने की शिकायतें मिली थी, इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे सेंटरों की जांच की जाएगी, जहां पर इस तरह का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी अगर फर्जी आधार कार्ड बनाता है और जो भी उससे वोट डालता है तो समझ लो कि वह दण्डित होगा ही साथ ही उसके परिवार को भी परेशानियां उठानी पडेगी। 

नागरिकों ने नगर में जाम एवं बंदरों की समस्याओं को भी रखा। जिस पर एसएसपी ने समाजसेवियों से सहयोग की अपील की। एसएसपी के सुझाव पर समाजसेवी बॉबी गुप्ता द्वारा मुख्य चौराहों पर लाउडस्पीकर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अलीगंज में महिला थाना नहीं होने से महिलाओं को परेशानियों को देखते हुए महिला थाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। वहीं तीन नई चौकियों को बनाया जाएगा, इसके निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने में राजस्व विभाग का मदद ली जा रही है, जिनका शीघ्र पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा सकते। 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा, एसआई अश्वनी कुमार, विजय सिंह, रामौतार शर्मा, अम्बरीष सिंह राठौर, सूर्यकांत गुप्ता, विनोद आर्य, राकेश स्वर्णकार, सुजीत गुप्ता बॉबी, अरविन्द शाक्य, लडडन मियां, डा0 वीरेन्द्र सिंह, अजीम राईन, आशीष राजपूत, मान सिंह, कांती देवी, नीरज गोवास्मी, तारिक खां, अनवार खां, पप्पू सभासद सहित बडी संख्या में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सम्भ्रान्त नागरिक मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2