एटा उद्योग व्यापार मंडल ने किया सदर विधायक का घेराव एटा के नगर अध्यक्ष श्री अतुल राठी जी के नेतृत्व में एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं एवम व्यापारी सदस्यों द्वारा वाहन रैली के माध्यम से वाणिज्य कर विभाग की छापामार कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया गया
जीएसटी विभाग की छापामार कार्यवाही का पुरजोर विरोध करने के लिए एटा नगर के व्यापारी आज एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के तत्वाधान में घंटाघर एटा पर एकत्रित हुए !*वहां से रैली के माध्यम से अपनी एकता अखंडता का प्रदर्शन करते हुए एवं जीएसटी विभाग की मनमाने तरीके से की जा रही छापामार कार्रवाही का पुरजोर विरोध करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक ज्ञापन एटा सदर विधायक माननीय विपिन वर्मा डेविड जी को सौंपने हेतु उनके आवास पर पहुंचे , जहां पर बड़े शांतपूर्ण तरीके से उन्होंने अपने पक्ष को माननीय सदर विधायक जी के समक्ष रखते हुए उनसे व्यापारियों की सुरक्षा हेतु विनम्र आग्रह किया !*
*अपने आवास पर पहुंचे हुए एटा नगर के समस्त व्यापारियों को माननीय विधायक जी ने सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन देते हुए इस संदर्भ में वाणिज्यकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी महोदय जी से व्यापक वार्ता की !*
*वार्ता के दौरान उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी महोदय जी से कहा कि एटा नगर के व्यापारी जीएसटी विभाग की इस छापामार कार्यवाही के कारण अत्यंत भयभीत एवम सहमे हुए हैं !*
*अतः जो व्यापारी जीएसटी विभाग में रजिस्टर्ड नहीं हैं उनके रजिस्ट्रेशन हेतु एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के तत्वाधान में रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जाय , व्यापारियों की जागरूकता हेतु जीएसटी विभाग द्वारा अतिरिक्त कैंप लगाए जाएं जिसमें एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारी उनका पूर्ण सहयोग करेंगे !*
*एटा सदर विधायक माननीय विपिन वर्मा डेविड जी ने सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन देते हुए एटा नगर के व्यापारियों से निर्भय होकर अपनी अपनी दुकान खोलने का आवाहन किया !*
*माननीय विधायक जी को अपना ज्ञापन देने के उपरांत एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के समस्त पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य वाणिज्य कर विभाग एटा पहुंचें जहां पहुंचने पर एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के प्रतिनिधि मंडल ने वाणिज्य कर अधिकारी श्री अभिषेक प्रताप सिंह जी से व्यापक वार्ता की ,भयमुक्त व्यापार के संदर्भ में व्यापक वार्ता के उपरांत उन्होंने भी एटा नगर के समस्त व्यापारियों को भय रहित व्यापार करने का पूर्ण आश्वासन दिया !*
*माननीय सदर विधायक जी को ज्ञापन देने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारिओं एवम व्यापारी सदस्यों में मुख्यरूप से श्री अशोक जी सर्राफ, कल्लू मियां, राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले, राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वैलर्स, अतुल राठी, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता,संजीव जैन, गणेश वार्ष्णेय,प्रसून वार्ष्णेय ,प्रवेश मिश्रा , संजीव वार्ष्णेय , साबिर मियां , तनवीर अन्ना खान , जावेद आलम , शमशाद सलमानी, मुकेश वार्ष्णेय, विनायक गुप्ता , राजीव जैन, दीपक वार्ष्णेय, नेवी जैन , गोपाल वार्ष्णेय , आनंद सर्राफ, अनवार पान वाले ,विकास जैन , संजय जैन , सौरभ गुप्ता, सौरभ वार्ष्णेय सहित अनेकों पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे !*


एक टिप्पणी भेजें