विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने पाठक के निधन पर जताया शोक

 विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने पाठक के निधन पर जताया शोक

सिकंदराराऊ 

विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने शनिवार को नगर के वरिष्ठ पत्रकार विजयवर्ती पाठक के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और परिजनों को ढाढस बंधाया ।

वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक अमर सिंह यादव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोमेश यादव समेत अनेक लोगों ने पत्रकार विजयवर्ती पाठक के घर पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की और परिजनों को ढाढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत पत्रकार विजयवर्ती पाठक के बड़े भाई चक्रवर्ती पाठक एवं यशवर्ती पाठक तथा धर्मपत्नी रश्मि पाठक एवं परिजनों को सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया। 

इस अवसर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में  विष्णुकांत दीक्षित , ब्रज भूषण शर्मा, रमन पाल शर्मा किशोर कुमार पंडा,  मुरारी लाल शर्मा एडवोकेट , शुभम वार्ष्णेय, अवशेष विमल, अवनीश यादव , प्रिंस भामाशाह , मास्टर सुरेंद्र सिंह, पंकज पंडा, पारस गुप्ता ,लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, राशिद कुरैशी आज मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2