सर्वे छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा: बर्दाश्त संजीव महाजन

 सर्वे छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा: बर्दाश्त संजीव महाजन

सिकंदराराऊ

 व्यापार कर और जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे छापे के नाम पर व्यापारियों में भय का माहौल बना दिया गया है। व्यापारी भयभीत है और अपना दैनिक कारोवार नहीं कर पा रहा है। यह कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा l

उक्त बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहीं। नगर अध्यक्ष एवं आगरा मंडल प्रभारी संजीव महाजन ने  कहा है कि सर्वे छापे के नाम पर व्यापारियों का नाज़ायज़ उत्पीड़न बर्दाश्त से बाहर है। कुछ अधिकारी गलत मानसिकता से सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग ही सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देता है। फिर भी व्यापारी ही सबसे ज्यादा प्रताड़ना का शिकार होता है। 

 जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान ने व्यापारियों से अपील की है कि वो बेकार की अफवाहों पर कतई ध्यान ना दें और अपने प्रतिष्ठान विधिवत खोलें। 

नगर महामंत्री प्रवीण वार्ष्णेय एवं युवा नगर अध्यक्ष  विशाल वार्ष्णेय ने कहा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय संदीप बंसल जी लखनऊ में जीएसटी विभाग के उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में हैँ और वार्ता कर चुके हैं । उनका कहना है कि किसी भी प्रतिष्ठान पर किसी भी विभाग का कोई भी अधिकारी यदि गलत तरीके से सर्वे छापे के नाम पर उत्पीड़न करने की कोशिश करे तो अबिलम्ब  मुझे अवगत कराया जाये। उक्त अधिकारियो ही खिलाफ शासन से कार्यवाही कराई जाएगी। 

इस अवसर पर नगर कोषाध्यक्ष इरफ़ान सैफी, महिला जिलाध्यक्ष मीरा महेश्वरी,नगर अध्यक्ष कमलेश शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय खिल्लो बाबा,सुनील गुप्ता, शफी मोहम्मद, युवा महामंत्री देवेंद्र गुप्ता , संगठन मंत्री दुर्वेश पचौरी आदि लोग थे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2